मंडी के कोटरोपी में फिर हुआ लैंडस्लाइड, सुबह 9:00 बजे तक NH रहा पूरी तरह बंद

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश लगातार भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की घटनाएं प्रदेश भर में सामने आ रही हैं। वहीं मंडी पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मैंगल कोटरोपी  के समीप रात 3:00 बजे अचानक भारी बारिश के कारण मलवा गिर गया जिससे रात 3:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पूरी तरह से बंद रहा।

मैंगल कोटरोपी में बहने वाले नाले में पानी के साथ भारी मलबा आ गया। पानी निकासी के लिए जो पाइप डाले गए थे वो भी ब्लाक हो गए है। यहां गांव के दो घराट और एक पुल इसकी चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि प्रशासन द्वारा आईआईटी के सहयोग से लगाए गए सायरन काम आ गए और मलबा आने से पहले इनके बजने का सिलसिला शुरू हो गया।

सुबह जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया और कुछ समय बाद इसकी बहाली की उम्मीद जताई जा रही है। यदि और मलबा नहीं आया तो एनएच जल्दी बहाल हो सकता है। वहीं एनएच बंद होने के कारण सैकड़ों विदेशी यात्री फंस गए हैं और सड़क बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यह मंडी जिले का मैंगल कोटरोपी वही इलाका है जहा पिछले साल भीषण भूस्खलन की चपेट मे  चलते 45 लौगों की जान गई थी।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

23 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

39 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

44 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago