<p>प्रदेश में हो रही बारिश जानलेवा साबित हो रही है। बारिश के चलते पहाड़ दरकने लगे हैं। कुल्लू के आनी में बागीपुल-जाओ सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से भारी मलबा सड़क पर आ गिरा है। भूस्खलन की चपेट में एक कार आ गई। इस हादसे में कार सवार की मौत हो गई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मृतक रोहित (23) पीएचसी जाओ में डॉक्टर के पद पर तैनात थे। मृतक मूल रूप से सोलन का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रविवार करीब 11 बजे मृतक रोहित जाओ से सोलन की ओर जा रहा था और उसी दौरान भारी भूस्खलन की चपेट में गाड़ी आ गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डीएसपी मृगपुरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि कार में फंसे शव को निकाला जा रहा है और हादसे की जांच की जा रही है।</p>
<p>मलबा गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गया है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि रोड बहाली के लिए मशीनरी भेजी जा रही है। जल्द ही रोड को बहाल किया जाएगा। </p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…