<p>चम्बा-पठानकोट NH पर शनिवार सुबह लैंडस्लाइड होने के चलते एक ट्रक मलबे की चपेट में आ गया। भूस्खलन के कारण ट्रक पूरी तरह से मलबे में दब गया, हांलाकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बहरहाल एनएच बंद होने के चलते एक बार फिर यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।</p>
<p>NH प्रबंधन को सूचना मिलते सड़क बहाली के कार्य में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार ढुंढियार बंगला के पास पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर लैंडस्लाइड हो रहा है। जिसके चलते यहां पर हर वक्त हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ताजा घटनाक्रम में शनिवार सुबह सात बजे के आसपास यहां सड़क के किनारे खड़ा किया एक ट्रक लैंडस्लाइड की जद में आने से मलबे के नीचे दब गया है।</p>
<p>जिस वक्त ट्रक पर मलबा गिरा, उस दौरान भीतर कोई भी मौजूद नहीं था। बता दें कि इससे पूर्व भी इसी स्थान पर करीब 36 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। लिहाजा अब दोबारा यहां पर भूस्खलन होने के चलते यातायात फिर ठप पड़ गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।<br />
</p>
42 साल के कैप्टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…
अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…
Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…
खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…