भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

<p>सरकाघाट की ब्लड़वाड़ा तहसील के खुड़ला गांव में बुधवार सुबह 2 युवक दौड़ लगाने निकले थे। इसी बीच आदमखोर तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लड़वाड़ा ले जाया गया जहां से युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। ब्लड़वाड़ा अस्पताल में डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो युवक भर्ती की तैयारी के लिए सुबह पांच बजे सड़क पर दौड़ लगा रहे थे कि अचानक उनपर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों युवकों में से एक तो तेंदुए की झपट से बच गया लेकिन दूसरे 18 वर्षीय युवक अभिषेक पुत्र दयाराम को तेंदुए ने अपनी पकड़ में ले लिया। इसके बाद युवक और तेंदुआ आपस में गुथमगुथा हो गए जिससे तेंदुए ने अभिषेक को बुरी तरह से घायल कर दिया।</p>

<p>&nbsp;इस दौरान दूसरे युवक द्वारा शोर मचाने पर आसपास के घरों के लोग अपने हाथों में लाठियां लेकर सड़क में घायल युवक और तेंदुए की और दौड़ पड़े। लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को तेंदुए की पकड़ से छुड़ाया। मामले की पुष्टि करते हुए हटली चौकी प्रभारी लाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

7 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago