कांगड़ाः बनखंडी में छत के गार्डर से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

<p>जिला कांगड़ा में रानीताल में एक व्यक्ति के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामले सामने आया है। यहां बनखंडी के चूर्ण गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति ने छत के गार्डर से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक रात को छत के ऊपर बने कमरे में ही था। मृतक की पत्नी अपना काम खत्म करके नीचे कमरे में सो गई। पत्नी की रात करीब 2:30 बजे आंख खुली तो उसने देखा कि उसका पति कमरे में नहीं था।</p>

<p>वह पति को देखने छत पर बने कमरे में गई तो उसने देखा कि उसका पति फंदे से लटका हुआ था। इस बात की सूचना स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश देवी को दी गई। प्रधान ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस चौकी रानीताल को दी। घटना की सूचना मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद जानकारी मिलते ही डीएसपी देहरा भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। &nbsp;</p>

<p>जानकारी अनुसार मृतक चंडीगढ़ में उच्च न्यायालय के वकील के पास बतौर मुंशी कार्य करता था और लॉकडाउन के दौरान से घर पर ही था। मृतक की पत्&zwj;नी के अलावा दो बच्&zwj;चे थे, इनमें नौ साल का बेटा और बेटी पांच साल की है। बताया जा रहा है कि बच्चों के लिए झूला डाला गया था उसी झूले की रस्सी से मृतक ने छत के गार्डर से फंदा लगाकर जान दे दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि मृतक ने आत्महत्या क्यों की। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह राणा ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा ले जाया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

1 hour ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

2 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

2 hours ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

2 hours ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

  Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

3 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

5 hours ago