<p>ऊना मुख्यालय पर भुजिया भंडार में कार्यरत एक प्रवासी व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार देर रात यूपी निवासी राहत खान कारखाने में काम करने के बाद वाटर कूलर से पानी पीने लगा। इसी दौरान इस वाटर कूलर में करंट आ गया, जिसने राहत खान को जकड़ लिया।</p>
<p>दूसरे कर्मचारियों ने देखते ही तुरंत वाटर कूलर की सप्लाई को बंद किया। उसके बाद राहत खान करंट की चपेट से छूट गया। लेकिन अस्पताल जाते समय ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज़ किए और घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3644).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…