<p>प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को दुराचार का मामला सामने आया है। शिमला के बालूगंज थाने में एक लड़की ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि लड़की शिमला की रहने वाली है। लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि एक व्यक्ति उसके साथ पिछले 10 सालों से शादी का झांसा दे कर दुराचार कर रहा था। जब लड़की ने उससे शादी के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। महिला ने पिछले कल बालूगंज पुलिस थाने में आप बीती सुनाई।</p>
<p>पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति फरार बताया जा रहा है। एसपी शिमला सौम्या ने मामले की पुष्टि तो की है लेकिन मामले की पूरी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि मामला काफी पेचीदा है इसलिए ज्यादा अभी कुछ नही कह सकते।</p>
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…
प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…
कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…
पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…