चलती कार में टिकटॉक वीडियो बनाते समय चली गोली, युवक की मौत

राजधानी दिल्ली के बाराखंबा इलाके में रंजीत सिंह फ्लाइओवर के नजदीक शनिवार रात कार सवार युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक के साथ कार में बैठे उसके दोनों दोस्तों के मुताबिक सेल्फी लेते वक्त गलती से गोली चली थी। पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय सलमान रात करीब साढ़े 9 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से गाड़ी लेकर इंडिया गेट जाने के लिए निकला था। वारदात के समय तीनों कार में सवार थे। सलमान गाड़ी चला रहा था, सोहेल उसके बगल वाली सीट पर और आमिर पीछे की सीट पर बैठा हुआ था।

सोहेल ने पुलिस को बताया कि वे वीडियो बना रहे थे। इस दौरान उसने सलमान को अपनी पिस्टल दिखाई। सलमान उसे हाथ में लेकर देखने लगा, तभी अचानक कार उछली और गोली चल गई। इलाके के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद मोहन ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल बरामद कर ली गई है।

टिकटॉक वीडियो बनाते वक्त चली गोली

दोस्तों का कहना है कि जब हमलोग इंडिया गेट जान के लिए निकले थे। रंजीत सिंह फ्लाइओवर के समीप पहुंचे तो टिकटॉक वीडिया बना रहे थे। इस दौरान ही कार उछली और गोली चल गई जो सलमान को जा लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, वारदात रात करीब सवा 11 बजे की है। सोहेल और उसके साथी गंभीर रूप से जख्मी हालत में सलमान को लेकर एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां जब डॉक्टरों ने देखा कि सलमान के गले में गोली लगी है, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोहेल और उसके साथ के लोग सलमान को जख्मी हालत में ही अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

3 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

4 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

4 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

8 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

9 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

10 hours ago