<p>मंडी की बल्हघाटी के बडसू गांव में रविवार सुबह एक सनसनीखेज हादसा सामने आया है। इस हादसे को देखकर सभी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक व्यक्ति बंदूक को कंधे पर लटका कर सकराड़ी की तरफ स्कूटर से जा रहा था। रास्ते में उसे प्रीतम सिंह और नरेंद्र कुमार नामक दो लोग मिले। दोनों ने होशियार से लिफ्ट मांगी। प्रीतम के पास बंदूक थी और वह स्कूटर पर सबसे पीछे बैठा। सकराड़ी के समीप चढ़ाई पर स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। तीनों स्कूटर सवार भी सड़क पर गिर गए।</p>
<p>स्कूटर की चपेट में आने से बंदूक का ट्रिगर दब गया और उससे निकली गोली सड़क पर गिरे होशियार की कमर पर लग गई। होशियार सिंह को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रत्ती ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>वहीं, डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। होशियार सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। प्रीतम सिंह और नरेंद्र कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…