<p>राजधानी दिल्ली के महरौली से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। वहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के सभी लोगों की हत्या कर दी, इनमें उसकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्या को उपेंद्र शुक्ला नाम के शख्स ने अंजाम दिया। 42 साल का उपेंद्र ट्यूशन पढ़ाता है। उसने अपनी पत्नी रिंकू शुक्ला और तीनो बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की उम्र क्रमश: 1, 5 साल और 2 महीने है। उपेंद्र ने खुद नोट लिखकर मर्डर की बात कबूली है, लेकिन उसने इसके पीछे की वजह फिलहाल नहीं बताई है।</p>
<p>डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को कत्ल की जानकारी मिली। उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए हैं.. उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है।</p>
<p>लाश के पास से उपेंद्र के लिखे दो नोट बरामद हुए हैं, जिसमें से एक हिंदी और एक अंग्रेजी में लिखा हुआ है। इन नोट्स में उपेंद्र ने लिखा कि ये सभी कत्ल मैंने किए हैं। मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं।डीसीपी के मुताबिक उपेंद्र की पत्नी अर्चना डायबिटीज से पीड़ित थी और आर्थिक तंगी डिप्रेशन और कत्ल की वजह हो सकती है। उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 7 साल, दूसरी बेटी की उम्र 2 महीने और बेटे की उम्र 5 साल थी। </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…