मंडी: आग लगने से 2 गौशालाएं जलकर राख, करीब 80 हजार का नुकसान

<p>लडभड़ोल क्षेत्र के गांव पतरैण में वीरवार शाम को भीषण अग्निकांड में दो गौशालाएं जलकर राख हो गई हैं। घटना में करीब 80 हज़ार का नुकसान आंकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 6:30 बजे प्यार चंद पुत्र दास राम और रतन चंद पुत्र बरडू राम निवासी पतरैण की गौशाला में अचानक से आग लग गयी जिससे दोनों गौशालाएं जलकर राख हो गयी।&nbsp;</p>

<p>हादसे का पता चलते ही ग्रामीणों ने समय रहते पशुओं को गौशाला से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जिससे कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की कड़ी मुशक्कत के बाद करीब 5 घंटे बाद इस भयंकर आग पर काबू पाया गया। आग किस कारण से लगी इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।&nbsp;</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए नायब तहसील लडभड़ोल पूर्ण चंद कौंडल ने बताया कि हादसे में दोनों प्रभावित व्यक्तियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटनास्थल का जायज़ा लेने के बाद इस हादसे में करीब 80 हज़ार रुपये का नुकसान आंकलन किया गया है। नियमों के तहत दोनों प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

7 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago