मंडी: दिल्ली से मनाली जा रही बस में सवार युवक से 3.76 ग्राम चिट्टा बरामद

<p>मंडी जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने NH-21 पर हरियाणा नंबर की बस में सवार एक युवक को 3.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी लोअर समखेतर तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम नेशनल हाईवे 21 पर सलापड़ पुल पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दिल्ली से मनाली जा रही एक हरियाणा रोडबेज की बस नंबर एचआर-55एसी-2082 को चेकिंग के लिए रोका गया। बस की चेकिंग के दौरान बस में बैठे एक युवक की गतिविधि संदिग्ध होने पर शक के आधार उसकी चेकिंग ली गई। चेकिंग के दौरान पुलिसस ने युवक से 3.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि एसआईयू टीम मंडी की द्वारा सलापड़ में आरोपी शिवम से 3.76 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जांच जारी है और पुलिस द्वारा चिट्टे के मुख्य सप्लायर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

14 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

15 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

15 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

15 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

15 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

19 hours ago