मंडी: एक अनजान चेहरा बना पराशर हादसे में घायल हुए लोगों के लिए भगवान

<p>पराशर में हुई दुर्घटना के समय एक सरदार जी जो शायद दिल्ली से बताया जा रह है लोगों के लिये भगवान बनकर आया। सरदार जी पेशे से एक डॉक्टर हैं और हादसे के समय वह भी पाराशर झील घूमने जा रहे थे। मगर घायलों को देखकर उनकी सहायता करने में जुट गए। घटनास्थल पर मौजूद बाकि लोग भी बेशक घायलों को बचाने के लिए पूरे प्रयास कर रहे थे लेकिन इन भाई साहब ने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। उन्होंने आस-पास खड़ी गाड़ियों से फर्स्ट ऐड बॉक्स निकलवाए और सबको फर्स्ट ऐड दी। हालांकि एंबुलेंस घटना स्थल पर 1 घंटा देरी से पहुंची लेकिन घायलों को समय रहते प्राथमिक उपचार मिलने से काफी राहत मिली।</p>

<p>बता दें कि आज दोपहर पराशर झील के पास एक टैंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरी। हादसे के समय ट्रैवलर में लगभग 20 लोग सवार थे जिनमें से एक की मौत गई है। पराशर झील देखने के लिए भारी मात्रा में पर्यटक और स्थानीय लोग जाते हैं। जिस समय यह हादसा हुआ तो बहुत से लोग हादसे वाली जगह रूके और घायलों को खाई से बाहर निकालना शुरू किया। हादसे में ज्यादातर लोग बूरी तरह से घायल हुए थे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3353).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago