मंडी: हराबाग में बैल से टकराई बाइक, 1 युवक की मौत 1 घायल

<p>सुंदरनगर के हराबाग मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बैल से टकराकर एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतक युवक की पहचान पीयूष (19) निवासी जडोल संदरनगर और घायल सौरभ (19) निवासी कोठी संदरनगर के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए संदरनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम दो मौसेरे भाई सुंदरनगर से सलापड़ की तरफ बाइक पर निकले थे। इसी बीच हराबाग के पास पहुंचने पर अचानक उनकी बाइक सड़क पर आपस में लड़ रहे दो बैलों से टक्करा गई। टक्कर से बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक से गिर गए। हादसे में दोनों युवकों को सिर पर गहरी चोटें आईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन पीयूष ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि सौरभ सुंदरनगर में उपचाराधीन है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए सलापड पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

2 hours ago

04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस…

2 hours ago

जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम सीएम ने नुक्कड़…

2 hours ago

राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समाज के सभी वर्गों से वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने…

3 hours ago

एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह: कमलेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का सचिवालय जाने की…

3 hours ago

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

22 hours ago