<p>सोमवार दोपहर बाद लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां गांव के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार नंबर HP 29-5052 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 25 फीट नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान रणवीर सिंह (54) पुत्र संत राम निवासी पट्ट चनहोना और कबीर पुत्र पाल सिंह निवासी पट्ट चनहोना के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार यह कार गोलवां से लडभड़ोल की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार मठागढ़ मोड़ पर पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार नीचे लुढ़क गई। हादसे की सुचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को लडभड़ोल के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने रणीवर सिंह की हालत गभींर हालत के चलते उसे पालमपुर अस्पताल में रेफर किया है।</p>
<p>वहीं, मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कोंडल के आदेशानुसार कार्यालय कानूनगो अमरनाथ, क्षेत्रीय कानूनगो बुद्धि सिंह चांगरा तथा प्रशासन के कर्मचारी सोनू कुमार ने गंभीर व्यक्ति को 2 हजार रूपए की फोरी सहायता दी है।</p>
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…
आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…