मंडी: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पूर्व विधायक सहित चार लोगों पर केस दर्ज

<p>बिलासपुर जिले के सदर हलके के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और चार अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस थाना पद्धर में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने का मामला दर्ज हुआ है। इससे बंबर ठाकुर और चारों नामजद आरोपितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पांचों आरोपितों को पूछताछ के लिए तलब करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अब मृतक युवक के स्वजनों के बयान भी कलमबद्ध करेगी। कल तक मामले में केस दर्ज करने से बच रही पद्धर पुलिस ने वायरल वीडियो को अब मत्युकालिक कथन माना है। वीडियो को आधार मान आरोपितों के विरुद्ध केस किया गया है।</p>

<p>बता दें कि बिलासपुर जिले के रहने वाले अंशुल शर्मा ने गत बुधवार रात को मंडी जिले के पद्धर उपमंडल के डंगसाली गांव में जहर निगल आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले अंशुल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, दीपक शर्मा, गौरव, अंशुल पंवार और मछली व्यापारी तोता राम से अपनी जान को खतरा बताया था।</p>

<p>अंशुल ने आरोप लगाया था आरोपित उस पर सारे शहर के झूठे आरोप लगा रखे हैं। ये सभी लोग मुझे मारने के बाद मेरे परिवार को मार संपति हथियाना चाहते हैं। मेरे खिलाफ लोगों को भडक़ाया जा रहा है। सभी लोगों से जान को खतरा है। छह माह से जानबुझ कर मुझे पागल घोषित करने की कोशिश हो रही है। आरोपित ऊंची पहुंच वाले है। अंशुल ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। वीडियो कब बनाया गया है। किसकी आइडी से अपलोड हुआ है। आत्महत्या से पहले या बाद का है, पुलिस ने फेसबुक को मेल कर इससे संबंधित जानकारी मांगी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

32 mins ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

33 mins ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

41 mins ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

46 mins ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

3 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

4 hours ago