<p>मंडी के छतरी बाजार आगजनी की घटना पेश आई है। बुधवार रात को लगी इस आग में 3 भवन और दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गई हैं। आगजनी की इस घटना में 90 लाख के करीब की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि आगजनी की इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते आस-पास के मकान और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को घटना के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में 90 लाख के करीब संपत्ति जलकर राख हो गई है।</p>
<p> </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…