क्राइम/हादसा

मंडी: जान बचाकर भाग रहे शख्स को नदी में डुबोकर मार डाला, 9 लोग गिरफ्तार

पी.चंद।

होली से एक दिन पहले 17 मार्च को मंडी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंडी के नगवाई में दो पक्षों के आपस का झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को नदी में डुबोकर मार डाला। घर में झगड़े के बाद राजकुमार (50) को कुछ लोगों ने दौड़ाया, जब व्यक्ति जान बचाने के लिए भागता हुआ ब्यास नदी के किनारे पहुंचा तो पीछे से एक व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडा मारकर नदी में गिरा दिया। उसके बाद किनारे के दोनों तरफ़ से पत्थरों की बरसात शुरू हो गई। ये क्रम तब तक जारी रहा जब तक व्यक्ति पानी में डूब नहीं गया।

पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इस व्यक्ति का कुछ लोग पीछा कर रहे थे और इस व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी है। हालांकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया। सभी आरोपित रामनगर के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। लेकिन जब ब्यास नदी में इस तरह दौड़ाकर हत्या करने की वीडियो सामने आई तो पुलिस को जांच का दायरा बढ़ाना पड़ा।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि व्यक्ति के सिर पर डंडे से वार कर 17 मार्च के दिन पहले नदी में गिराया गया, उसके बाद भी पत्थरों से वार किए गए और व्यक्ति पानी मे डूब गया। 18 मार्च को राजकुमार का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज़ कर 9 लोगों को हिरासत में लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिस शख़्स ने घर से वीडियो बनाया है उससे भी पूछताछ की जा रही है।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago