मंडी: शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार, मामला दर्ज

<p>सुंदरनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका उसके पति से तलाक हो चुका है और इसके उपरांत आरोपी द्वारा उसके साथ मेलजोल बढ़ाया गया।</p>

<p>महिला ने बताया कि आरोपी भी शादीशुदा है और उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब पीड़ित महिला ने आरोपी को उसके साथ शादी करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इसको लेकर पीड़ित महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज करवाया गया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 में मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का मेडिकल करवा दिया गया है। गुरबचन सिंह ने कहा कि आज शुक्रवार को महिला का बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

2 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

6 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

6 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

23 hours ago