मंडी: सुंदरनगर की विवाहित महिला से हरियाणा में दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

<p>सुंदरनगर उपमंडल के डैहर की एक विवाहित महिला से बहला-फुसला कर हरियाणा में दुराचार का मामला सामने आया है। विवाहिता महिला को अंबाला से बरामद करने के बाद उसके बयान के आधार पर अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को भी अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रविंद्र वर्मा उर्फ राजू (37) निवासी गांव वीटा अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, उपमंडल सुंदरनगर की एक विवाहिता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद डैहर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुई। बाद में टीम को उसके अंबाला में होने की सूचना मिली। टीम ने जानकारी जुटाने के बाद अंबाला में दबिश देकर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि पुलिस के पास डैहर क्षेत्र से विवाहिता को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने महिला को हरियाणा के अंबाला से बरामद किया गया था और महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला भी दर्ज कर दिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

5 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

5 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

5 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

21 hours ago