क्राइम/हादसा

मंडी: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, 4 लोग घायल, 2 गंभीर घायल टांडा रेफर

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे या फिर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। सड़क हादसे का ताजा मामला जिला मंडी के उपमंडल जोगिंदरनगर में सामने आया है। यहां उपतहसील मकरीडी की ग्राम पंचायत त्रैंबली के डुघ में एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप सवार 4 लोग घायल हुए हैं।

हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे की करीब पेश आया है। हादसे के समय पिकअप डुघ से मकरीड़ी की तरफ जा रही थी। इसी बीच डुघ के पास चढ़ाई पर चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बैक होकर सड़क से नीचे 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय पिकअप में चालक समते 4 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए जोगिंदरनगर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को गंभीर हालत के चलते टांडा रेफर कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

7 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

7 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

7 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

11 hours ago