मंडी: युवती से रेप कर विदेश चला गया था आरोपी, लौटते ही हुआ गिरफ्तार

<p>युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद विदेश चला गया आरोपी युवक दो वर्षों के बाद वापस लौटते ही सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपी युवक दो वर्षों तक सउदी अरब में काम करने के बाद जैसे ही वापस लौटा तो हवालात जाना पड़ा। आरोपी युवक की पहचान सरवन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। युवक पर आरोप है कि इसने दो वर्ष पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दिसंबर 2017 में युवती जब परिवार सहित महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची तब तक यह युवक वीजा लगाकर सउदी अरब काम के सिलसिले में जा चुका था।</p>

<p>पुलिस ने धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज करके युवक को वापिस भारत लाने के काफी प्रयास किए, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद युवक को वापिस अपने देश लौटना पड़ा। जैसे ही पुलिस को युवक के आने की भनक लगी और महिला थाना की पुलिस टीम ने आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि दो वर्षों के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago