क्राइम/हादसा

मंडी: जंगल में पेड़ से लटका मिला एक महीने से लापता ज्योति का शव

जोगिंदरनगर के निकटवर्ती हराबाग गांव के नकेहड़ निवासी ज्योति (23) का गला सड़ा शव एक महीन बाद भराडू पंचायत से सटे जंगल में बराम हुआ है। ज्योति आठ अगस्त से ससुराल गढई से लापता हुई थी। सास ने ज्योति की चप्पल से शव की शिनाख्त की। अब डीएनए टेस्ट भी होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। इस मामले में ज्योति के पति पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने पुलिस को जंगल में शव मिलने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। मंडी की फॉरेंसिक टीम ने भी जंगल सील कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल और डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा जा सकता है। इसके बाद पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार होने की संभावना हैं।

इस मामले में मायके पक्ष की तरफ से ससुराल पक्ष के खिलाफ हंगामे के आसार हैं। इसके मद्देनजर ससुराल में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। दो सप्ताह पहले भी स्वजनों की मौजूदगी में ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा था। ज्योति की माता सवित्री देवी और पिता बृजभूषण ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बेटी को जिंदा या मुर्दा मिलाने की मांग की थी। सवित्री देवी ने कहा था कि बेटी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। ज्योति की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, ज्योति के पति पर प्रताड़ना का मामला पुलिस ने पहले दर्ज किया है। इसमें कुछ अन्य धाराओं को पुलिस जोड़कर जाच आगे बढ़ाएगी। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद अगामी कर्कवाई सुनिश्चित होगी और शव का डीएनए टेस्ट भी होगा। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने ज्योति के स्वजनों को आश्वस्त किया है वह जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

चावल जलने पर पति पत्नी में हुई थी कहासुनी

ज्योति की माता सवित्री देवी ने बताया कि आठ अगस्त को घर में चावल जलने पर पति पत्नी में कहासुनी हुई थी। रात करीब साढे़ आठ बजे अपने कुत्ते के साथ ज्योति लापता हो गई थी। उन्हें अगले दिन दोपहर बाद सास ससुर से बेटी के लापता होने की सूचना मिली। पांच दिन बाद कुत्ता घर लौट आया लेकिन बेटी नहीं लौटी। भराडू पंचायत के गडूही में उनकी बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी। एक साल पहले भी पति पत्नी में हुए विवाद को लेकर उन्होंने परिवार और आस-पास के लोगों के साथ घर पहुंचकर मामला सुलझाया था। अब बेटी का शव बरामद होने पर उन्होंने हत्या का शक दामाद पर जताया है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago