मंडी जिला के पंडोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुआं देवी में मंगलवार रात एक युवक ने चाकू से गला रेतकर बुजूर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवक कर्ण ने 65 वर्षीय बुजुर्ग गुसाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम एसएचओ मंडी की अगुवाई में रात को घटनास्थल पर पहुंची। जहां क्षत-विक्षत पड़े गुसाई के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी जुटाई गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया। जिस तेजधार चाकू से युवक ने गुसाईं का बेरहमी से कत्ल किया था उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों से आरोपी और मृतक के बारे में जानकारी से पता चला है कि मृतक पिछले 12-15 सालों से आरोपी की जमीन के साथ ही बनाए शैड में रहता था वहीं अपना प्राचीन व्यवसाय लोहारगिरी का कार्य करता था। कभी-कभार पत्थर भी तोड़ता था। गुसाईं बहुत ही ईमानदार मिलनसार व्यक्तित्व था। मृतक का अपना स्थाई घर घटनास्थल गांव सवारधार से 2-3 किलोमीटर दूर चडेह नामक गांव में है। जहां इसके दो बड़े भाई परिवार सहित रहते हैं। मगर वह अपने घर में बहुत कम रहता था। उसने शादी तक नहीं की थी। इसलिए उसका अपना कोई परिवार नहीं है।
उसकी सबसे बड़ी बहन बरेसती देवी ने बताया कि यह उसका 5वें नंबर का सबसे छोटा भाई था। दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है अब केवल दो भाई ही जीवित हैं। जबकि आरोपी मजदूरी करता है। गांव वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता है। कुछ लोगों कहना है कि आरोपी युवक गुसाईं को यहां से अपने गांव जाने के लिए अक्सर तंग करता था। इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर है।
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…