क्राइम/हादसा

मंडी: चरस व अफीम की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार

मंडी जिला पुलिस के सरकाघाट थाना की टीम को नशे की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्य साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस थाना सरकाघाट की टीम ने दो व्यक्तियों से 3 किलो 406 ग्राम चरस व 106 अफीम पकड़ी है।

पकड़े गए व्यक्तियों में किशोरी लाल पुत्र धुपू राम गांव धमरेहड़, डाकघर झंटीगरी तसही पधर जिला मंडी उम्र 35 तथा पवन कुमार पुत्र शिव राम गांव व डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट उम्र 32 वर्ष है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह चरस व अफीम सरकाघाट थाना क्षेत्र के पपलोग के पास लगाए गए नाके के दौरान पकड़ी गई।

दोनों आरोपी बड़ी मात्रा की नशे की खेप को एक अस्थायी नंबर की कार में रख कर ले जा रहे थे। दोनों को कार सहित पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18,20 और 29 के तहत अभियोग संख्या 159/23 के तहत गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस इनसे सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है कि यह माल उन्होंने कहां से लाया और इसे कहां ले जाकर बेचना था। काफी दिनों के बाद पुलिस के हाथ यह बड़ा मामला लगा है। ऐसा लगता है कि पिछले दो महीनों से मंडी जिले में चल रही बारिश बाढ़ की आपदा के चलते सड़कें आदि बंद हो जाने से नशा तस्करों के लिए भी दिक्कत हो गई थी।

अब जैसे जैसे मार्ग खुलने लगे हैं ये तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। इस मामले में वह पुलिस का चकमा नहीं दे पाए और दबोचे गए।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

6 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

6 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

13 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

13 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

13 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

13 hours ago