<p>मंडी जिला के सुंदरनगर की बोबर पंचायत में अंधेरे में छत से पांव फिसल गिर कर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनमें एक की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है, जबकि दूसरा आईजीएमसी में उपचाराधीन है। दोनों बीपीएल परिवार से संबंधित है और अत्यंत गरीब हैं। जानकारी के अनुसार बोबर पंचायत के फागला गांव में रमेश कुमार उर्फ नीटू 44 पुत्र जय राम और खजानु राम पुत्र मंगतू राम देर रात को छत पर आए, लेकिन अंधेरे के कारण पांव फिसल गिर कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है।</p>
<p>दोनों को निजी वाहन पर जीत राम और चमन ठाकुर ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देकर प्राथमिक उपचार के बाद शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान नीटू की मौत हो गई है जबकि दूसरे खजानु राम की इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर बताई गई है। </p>
<p>स्थानीय प्रधान मीना और उपप्रधान सोम नाथ सहित समाजसेवी परस राम ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग करने के साथ कहा कि मृतक के परिवार में पत्नी और 14 और 15 वर्ष की दो लड़कियां और एक छोटा बेटा है और गरीब है। इधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि दोनों घायलों की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दोनों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। </p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…