<p>मंडी के उपमंडल गोहर के बाड़ा के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे और अपने गांव स्टेयोग जा रहे थे।</p>
<p>मृतक महिला की पहचान जालमु देवी पत्नी कांशी राम निवासी स्टेयोग और 8 वर्षिय प्रदीप के रूप में हुई है। जबकि दलीप सिंह पुत्र विचित्र सिंह, गीता देवी पुत्री विचित्र सिंह, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार चालक दलीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि घायल गीता देवी का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार आल्टो कार में सवार लोग पंडोह से बगस्याड मार्ग पर कार में जा रहे थे। इसी बीच अचानक बाड़ा के समीप स्वांदिगला से कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। हादसे में जालमु देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षिय प्रदीप को भी मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पेश आया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5683).jpeg” style=”height:240px; width:800px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…