मंडी: अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, 7 लोग घायल

<p>मंडी के बल्ह के लेदा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में प्रवासी मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों मेडीकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है।&nbsp; पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हादसा मंगलवार देर रात को पेश आया है।</p>

<p>हादसे में घायल हुए सभी व्यक्ति प्रवासी मजदूर हैं जो रात को काम से वापस लौट रहे थे। इसी बीच लेदा के पास पहुंचने पर चालक ने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया और यह करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गहरी खाई से सड़क पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने ही घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया।</p>

<p>हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4580).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago