मंडी: पराशर में वैन हुई हादसे का शिकार, 2 की मौके पर मौत 4 घायल

<p>मंडी जिले के पर्यटन स्थल पराशर में एक वैन (HP 58-1907) सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वैन के सड़क के निचे लुढ़कने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायलों को कटौला में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार हादसे के समय वैन में 6 लोग सवार थे, जो पराशर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। दो घायलों की पहचान हो चुकी है। अमित और पीयूष निवासी बनोगी तहसील मनाली इस हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है।</p>

<p>एएसपी मंडी पुनित रघु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क ने नीचे गाड़ी लुढ़कने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है। गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को आंशिक चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया का घायलों को कटौला में प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

16 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

17 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago