नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंडी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात को 2 किलो 190 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान गोवर्धन निवासी चच्योट के तौर पर हुई है। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बल्ह पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात को सुंदरनगर के बीच गुटकर हनुमान मंदिर के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मंडी से सुंदरनगर की तरफ आ रही टाटा बोल्ट कार नंबर HP-65B-7979 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान कार के अंदर से 2 किलो 190 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…
केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…
आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…
बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…
ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…