क्राइम/हादसा

मंडी: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

प्रदेश में आत्महत्या के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया हैं। यहा उपमंडल पधर की पाली पंचायत के मसेरन गांव में सेना से रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें परिवार की प्रशंसा की गई है। ऐसे में पुलिस अब हैंड राइटिंग का मिलान कर तफ्तीश करेगी कि सुसाइड नोट महिला द्वारा खुद लिखा गया है या कोई रहस्य है। इस बात को खंगाला जाएगा। वहीं, महिला की मौत पर भाई ने पति और परिवार दूसरे सदस्यों पर प्रताड़ना करने के आरोप लगाए हैं। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मृतक महिला के पति, जेठ, जेठानी और ननद को हिरासत में लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मसेरन गांव की पचास वर्षीय शीतला देवी ने अपनी गौशाला के समीप पेड़ में फंदा लगाया था। मृतक महिला ने बीते पांच अक्तूबर को पति और परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताडऩा को लेकर 498 का पर्चा पुलिस थाना में दिया था। इससे पहले मृतका पंचायत में भी घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा चुकी थी। जिसकी जांच सीडीपीओ कुन्नू द्वारा की जा रही थी। मामले को लेकर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौके के लिए पहुंची। महिला ने आत्महत्या की है या मामला हत्या का है। इसके लिए एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कर मायका पक्ष को सौंपा गया है।

उधर, मायका पक्ष की ओर से मृतक महिला के भाई प्रकाश चंद ने बताया कि उसका पति लेख राज उससे मारपीट और प्रतााड़ित करता था। परिवार के अन्य सदस्य भी मृतका के साथ हमेशा दुर्व्यवहार करते थे। महिला बीते कई दिनों से परिवार से अलग गौशाला में ही रह रही थी। लोकलाज के चलते महिला कई सालों से परिवार की प्रताडऩा झेलती आ रही थी। इसी बजह से हार मान कर शीतला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मायका पक्ष ने आरोपितों को कड़ी सजा देकर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक आरोपित लेख राज के खिलाफ महिला ने घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि मृतक महिला का शव पेड़ पर लटका पाया गया। मृतका ने बीते पांच अक्टूबर को पुलिस थाना में पति के खिलाफ 498 का पर्चा भरा था। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग का मिलान किया जाएगा। मामला आत्महत्या का है या हत्या की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चार आरोपितों को हिरासत के लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago