प्रदेश में कोरोना के मामले थमते नजर नहीं आ रहे। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 138 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 166 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दोरान प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इसमे से एक मौत जिला कांगड़ा, एक शिमला और एक मौत ऊना जिला में हुई है। इन 3 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3683 हो गया है।
आज आए मामलों में बिलासपुर से 11, हमीरपुर 27, कांगड़ा 56, कुल्लू 1, मंडी 24, शिमला 6, सोलन 1 और ऊना से 12 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 220392 हो गया है। इसमें से 1371 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 215321 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।
बता दें कि शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 5720 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 5566 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 134 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। अभी 20 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…