<p>हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। नशा तस्करी के मामलों में ल़ड़कियां भी पीछे नहीं है। एक ऐसा ही मामला मंडी में सामने आया है। जहां सुंदरनगर में नेशनल हाईवे-21 पर पुलिस ने हेरोइन और चरस के साथ कार में सवार युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-21 पर पुंघ में नाकाबंदी कर सुंदरनगर पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक कार की जांच में उसमें सवार मंडी जिले के दरवाथू, डाकघर लोहारा निवासी कशिश कुमार पुत्र रोशन लाल और सुंदरनगर के महादेव निवासी आकांक्षा पुत्री नवीन सेन के कब्जे से 0.600 मिलीग्राम हैरोइन और 1.500 मिलीग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांज शुरू कर दी है।</p>
चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…
सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…
हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…
भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…
पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…
धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…