मेडीकल कॉलेज चंबा में एक-दूसरे से भिड़े चिकित्सक, मामला दर्ज

<p>जिला चंबा के मेडीकल कॉलेज में चिकित्सकों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में एक डॉक्टर ने बताया कि बीते कल किसी बात को लेकर 2 चिकित्सक उसके साथ उलझ गए। मामूली-सी कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इससे उसे चोटें आई हैं। उसने चिकित्सकों पर उसे कमरे में बंद करने का भी आरोप लगाया है। चिकित्सकों का मैडीकल करवाया गया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(5943).jpeg” style=”height:320px; width:640px” /></p>

<p>इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। मैडीकल कॉलेज के एमएस डॉ राजेश गुलेरी ने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस थाना सदर चंबा में आईपीसी की धारा 341, 323, 504 औऱ 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

2 mins ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

4 mins ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

11 mins ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

15 mins ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

1 hour ago

चिंतपूर्णी थाना के गांव थनीकपुरा में नकली नोटों के साथ 3 युवक गिरफ्तार

हिमाचल में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्मा रहा है वैसे-वैसे कही शराब तो कही लाखों की…

2 hours ago