<p>हिमाचल-पंजाब की सीमा पर सटे ऊना से अगवा नाबालिग किशोरी से पंजाब में गैंगरेप हुआ है। इसका खुलासा किशोरी ने खुद किया है। किशोरी को पुलिस ने वीरवार को चंडीगढ़ से बरामद किया, जिसे लेकर टीम वापिस पहुंच गई है। ऊना पहुंचने के बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की, जिसके बाद उसने दो युवकों पर दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद दो युवकों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी युवकों की भी तलाश शुरू कर दी है।</p>
<p>बता दें कि सदर थाना के तहत एक गांव की नाबालिग बेटी मंगलवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, साथ ही किशोरी के अपहरण का शक जाहिर किया। पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता को चंडीगढ़ के बस स्टैंड से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4499).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…