<p>सोलन में 17 साल की लड़की का अपहरण करके उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा पीड़िता के अदालत में बयान करवाए गए। जानकारी के अनुसार पिछले महीने थाना रामशहर के तहत एक गांव की 17 साल की लड़की का अपहरण हो गया था, जिसमें परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर लिया था। करीब 10 दिन बाद लड़की वापस आ गई थी और उसने परिजनों को सारी बात बताई।</p>
<p>आरोपी ने अपहरण करके पीड़िता के साथ दुराचार किया और फरार हो गया। एस.पी. बद्दी ने इस मामले की जांच का जिम्मा डी.एस.पी. नालागढ़ को सौंप दिया है तथा डी.एस.पी. ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नालागढ़ अनिल वर्मा ने बताया कि दुराचार व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मैडीकल करवा दिया है और उसके अदालत में बयान दर्ज करवा दिए हैं।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…