<p>ऊना जिला के बंगाणा के थानाकलां से लापता 42 वर्षीय व्यक्ति का शव 8 दिन बाद पास के ही एक खड्ड से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान विपन कुमार गांव बोंशा थानाकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक विपन कुमार पिछले आठ दिन से लापता था। विपन की पत्नी ने थाना बंगाणा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ अपने स्तर पर भी जांच की थी। लेकि नकुछ भी पता नही चल पाया।</p>
<p>शनिवार सुबह विपन का शव किंग्स इलेवन होटल थानाकलां के नजदीक खड्ड से बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।</p>
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…
धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…