शिमला: केवली खड्ड में मिला 13 दिनों से लापता छात्र का शव

शिमला के जुब्बल में केवली खड्ड में 13 दिन से लापता छात्र का शव बरामद किया गया है। मृतक छात्र 10वीं कक्षा में पड़ता था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। छात्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार केलवी गांव का अनूप कुमार (15) बीते 15 अप्रैल को लापता हो गया था। परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसे हर कहीं ढूंढा लेकिन, कहीं खोज खबर नहीं लगी। 24 अप्रैल को छात्र की मां बसंती देवी में जुब्बल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि केलवी खड्ड में कोई मृत पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही मृतक के कपड़े बरामद किए। घटनास्थल पर पुलिस को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है ना ही मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि छात्र ने खड्ड में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि छात्र घरेलू झगड़े से परेशान था। लेकिन, पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

जुब्बल थाना प्रभारी नरेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

2 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

3 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

3 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

5 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

6 hours ago