मंडीः सतलुज नदी में कार गिरने से मां और बेटी की मौत

हिमाचल के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तत्तापानी पर बने पुल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में कार में सवार महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। जिसमें व्यक्ति और दूसरी बेटी को चोटें आई है। यह कार करसोग से शिमला की ओर जा रही थी।

जानकारी केअनुसार बीते कल दोपहर कार में सवार परिवार करसोग से शिमला की ओर जा रहा था। आचानक कुछ दूरी तय करने के बाद कार अनियंत्रित होकर रेलिंग के ऊपर से सतलुज नदी में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज को सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। इस हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों की सहायता से कार में सवार चारों लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें 13 साल नताशा और उसकी मां मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंडी में बतौर नायब तहसीलदार तैनात दीवान ठाकुर और उनकी दूसरी बेटी को आसपास के लोगों ने बचा लिया। दोनों को हादसे के दौरान कुछ चोटें आई हैं। वहीं, मां बेटी के शवों को कब्जे में ले लिया गया है औऱ दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सुन्नी थाना के सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago