दो बच्चों की मां प्रेमी संग फुर्र

<p>जयसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले गंदड़ गांव में दो बच्चों की मां का अपने प्रेमी संग भागने का मामला सामने आया है। महिला अपने दोनों बच्चों को घर छोड़ कर अंदराणा गांव के एक युवक के साथ भागी है।&nbsp; महिला के पति ब्रह्मू राम ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसने कुछ साल पूर्व देहरादून की रहने बाली प्रिया कुमारी के साथ शादी की थी और उनके दो बेटे हैं।</p>

<p>ब्रह्मू राम का कहना है कि उसकी पत्नी के माता-पिता नहीं थे जिसके चलते उसकी पहचान के हंसराज निवासी अंदराणा ने उसे अपनी बेटी मान लिया। लेकिन करीब चार दिन पहले सुबह के समय ही उसकी पत्नी प्रिया कुमारी और हंसराज का बेटा शुभम कुमार अचानक घर से भाग गए। शुभम कुमार और प्रिया कुमारी के घर से जाने के दो घंटे बाद ही वट्स एप के माध्यम से अपने नजदीकी लोगों को मैसेज भेजकर यह हिदायत देने लगे कि उनका पीछा ना किया जाए।</p>

<p>मामले के चौथे दिन शुभम कुमार ने अपनी फेस बुक आईडी पर दोनों की एक वीडियो शेयर की है जिसमें दोनों बोल रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली है और उनको तलाश करने की कोशिश ना की जाए। उधर महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने साथ 15 हजार की नकदी और लगभग डेढ़ लाख के गहने साथ ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और दोनों की मोबाइल लोकेशन चेक करने की कोशिश की जा रही है जबकि दोनों के फोन बंद आ रहे हैं ।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3148).jpeg” style=”height:673px; width:450px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

20 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

21 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

21 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

21 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

21 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

21 hours ago