<p>पालमपुर के गांव रंझू में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां मौसी के घर जाने से मना करने पर एक मां ने अपनी ही 15 साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमल मेहता पुत्र शक्ति चंद निवासी गांव चीडन ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है।</p>
<p>उसने कहा कि मीनाक्षी (15) अपनी मां अनुराधा के साथ मौसी के घर जाने के लिए मना कर रही थी। जिस पर मां अनुराधा ने मीनाक्षी को पीटा और ढांक से धक्का दे दिया। वह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने की है। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
<p> </p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…