<p>नाहन सेंट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नाहन सेंट्रल जेल में यह कैदी हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहा था। मृतक की पहचान अर्जुन बहादुर (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैदी ने बैरक में बिस्तर की चादर से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।</p>
<p>आनन-फानन में जेल प्रशासन की ओर से कैदी को नाहन के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फंदा लगाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्रीय जेल में कैदी के फंदा लगाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत के बाद डीजीपी सोमेश गोयल का नाहन जेल का प्रस्तवित दौरा भी रद्द् कर दिया गया है।</p>
<p> </p>
<p> </p>
42 साल के कैप्टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…
अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…
Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…
खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…