कुल्लू के कलैहली में महिला का दिन दिहाडे़ मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

<p>कुल्लू के कलैहली गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां दिन दिहाडे़ गांव की एक महिला की किसी ने हत्या कर दी है। इसका पता उस समय चला जब ग्रामीणों ने महिला का शव गांव के निर्माणाधीन भवन में खून से लथपथ देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। भुंतर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कलैहली गांव की एक 34 वर्षीय महिला भावना वीरवार को दोपहर 12 बजे घर से निकली और शाम करीब चार बजे उसका शव&nbsp; घर से करीब 20-25 मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम साक्ष्य को जुटा लिए गए है।</p>

<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शालिनी का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी इसकी सूचना दी गई है जो घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है,पुलिस इसकी छानबीन करने में जुट गई है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

36 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago