<p>जिला मंडी के सरकाघाट में नाला रा गैहरा गांव में शुक्रवार रात एक विवाहित महिला की हत्या हो गई है। महिला का शव गौशाला से बरामद किया गया है। महिला के गले पर किसी तेजधार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सविता देवी (32) अपनी गौशाला में पशुओं से दूध निकालने और रात का चारा डालने के लिए गई थी।</p>
<p>लेकिन, जब महिला रात के आठ बजे तक घर नहीं पहुंची तो महिला का पति और देवर उसको ढूंढ़ने निकल पड़े। वे उसे ढूंढते हुए गौशाला में गए, जहां उन्होंने देखा कि अंदर कमरे में सविता मृत पड़ी थी और उसकी गर्दन से किसी औजार के काटने से खून निकला हुआ था।</p>
<p>बताया जा रहा है कि महिला का एक देवर भी रात से ही फरार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि देवर ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कर्ण गुलेरिया पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लेकर अनजान व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(172).jpeg” style=”height:373px; width:572px” /></p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…