<p>मंडी जिला के सुंदरनगर में उस समय भय का माहौल पैदा हो गया जब एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतनी जोर से हुआ कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में अफरातफरी का मच गई। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे सुंदरनगर में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतनी जोर से हुआ कि लोग सहमे हुए काम काज छोड़ अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। धमाका होने से कई लोगों के घर तक हिल गए। धमाके की आवाज सुंदरनगर के साथ लगते करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में भी सुनाई दी।</p>
<p>एडसीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने बताया कि धमाका होने की आवाज बहुत तेजी से सुनाई दी है और धमाका कहा हुआ कैसे हुआ इस के बारे में हर जगह से जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक धमाके के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।</p>
<p>स्थानीय लोगों में इस धमाके को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों की माने तो यह किसी असामाजिक तत्वों द्वारा की गई कोई घटना भी हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि घटना बीतने के 3 घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लिए यह धमाका एक पहेली ही बना हुआ है।</p>
42 साल के कैप्टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…
अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…
Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…
खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…