ऊना: टाहलीवाल की न्यासा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

<p>ऊना के हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में बेला बाथड़ी में स्थित न्यासा फैक्ट्री में देर रात अचानक ही भीषण आग लग गई। दमकल विभाग आग को बुझाने का प्रयास कर रहा है। अब तक दर्जन भर फायर गाड़ियां मौके पर पहुंची है लेकिन आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आगजनी में कम्पनी प्रबन्धन का करोडों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल&nbsp; विभाग ऊना, टाहलीवाल और नंगल से कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गया है।</p>

<p>आगजनी की घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई।&nbsp; हालांकि आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाया जा रहा है।</p>

<p>एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी धनराज, एसएचओ हरोली रमन चौधरी सहित प्रसाशनिक अमला मौके पर है। वही आग लगने की सूचना मिलते ही एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उधर, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक टीम मौके पर है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(586).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

11 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

12 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

12 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

13 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

13 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 hours ago