नाहन: सिंबलवाला में रिहायशी मकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान

नाहन के अंतर्गत पड़ते विक्रमबाग पंचायत के सिंबलवाला में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी मकान में आग लग गई। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कमरे के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने एक लाख रुपये का नुकसान आंका है।

जानकारी के अनुसार नाहन तहसील की विक्रमबाग पंचायत के सिंबलवाला में सुबह करीब साढ़े सात बजे एक रिहायशी मकाम में आग लग गई। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग नाहन को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग के फायरमैन रामदयाल शर्मा, नीरज कुमार व विक्रम सिंह के साथ चालक विशाल फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से मकान मालिक फतेहदीन के एक कमरे में रखा सामान बुरी तरह जल गया। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने पांच कमरों के रिहायशी मकान और साथ लगते मकानों को बचा लिया।

आग लगने से कमरे में रखी एलईडी, अलमारी, बैड, कपड़े, कंबल, प्रेस व लैपटाप आदि सामान जल गया। मामले की पुष्टि एसएफओ मेहर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीडि़त परिवार को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

24 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

56 mins ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

1 hour ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago