<p>नाहन के उपमंडल पांवटा साहिब में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने बाता नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे भगतराम पुत्र जालम सिंह निवासी तहसील चौपाल (शिमला) निवासी ने बाता पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुल से कूदते ही भगतराम पानी में न गिरकर नदी के बीच भारी चट्टानों पर जा गिरा जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गंभीर रुप से घायल भगतराम को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लिया है। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।</p>
<p> </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…