<p>किन्नौर में हिमसख्लन में दबे 5 जवानों में से एक जवान का शव घटना के 11 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। हिमस्खलन में शहीद हुए जवान की पहचान राजेश ऋषि पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव जगतपुर नालागढ़ के रुप में हुई है। राजेश के शहीद होने की खबर मिलने के बाद पूर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। आज देर रात तक शहीद का शव उसके पैतृक गांव पहुंचेगा।</p>
<p>वहीं हिमस्खलन में दबे बाकि जवानों की तलाश अभी जारी है। जवानों की तलाश के लिए सेना ने डीआरडीओ की मदद भी ली है। बर्फ के नीचे दबे बाकि के जवानों की तलाश के लिए आज 500 लोगों को लगाया गया है।</p>
<p>गौरतलब है कि 20 फरवरी को करीब 11 बजे भारत तिब्बत सीमा के नजदिक गांव नमज्ञा के डोंगरी नाले में हिमसख्लन की चपेट में आने से सेना के 6 जवान बर्फ के नीचे दब गए थे। हादसे के समय जवान दोगरी नाले में पानी के लाइन को ठीक करने गए थे। इस दौरान अचानक उपस से ग्लेशियर गिरने से ये जवान उसकी चपेट में आ गए जिसमें से एक जवान की मौत हो गई थी जबकि बाकि के बर्फ के नीचे दब गए।</p>
<p> </p>
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…
Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…
Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…